बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड, शीतलहर ने कंपकंपाया

6

करनाल : करनाल व आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से फिलहाल मौसम साफ है। वहीं, अब नई शीतलहर का प्रभाव दिखना शुरू होगा, जो 19 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा राजस्थान की ओर दस्तक देगी। वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के अनुसार कम हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अब शीतलहर हरियाणा, पंजाब के अंदरूनी इलाकों की तरफ बढ़ेगी।मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि नई शीतलहर कई वर्ष में आई अब तक की सबसे सशक्त कोल्ड वेव हो सकती है। इसके चलते कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। कुछ जगह न्यूनतम तापमान रिकार्ड स्तर पर भी पहुंच सकता है।

Comments are closed.